भाजपा की उपलब्धियों से हताश कांग्रेस फैला रही भ्रम रू चिरंजीव
नागरिकता संशोधन कानून पर गोरक्षनगर मंडल में कार्यशाला
भ्रम दूर कर विरोधियों की पोल खोलें भाजपा कार्यकर्ता रूराजेश गुप्त
भाजपा पिछड़ा वर्ग उत्तर प्रदेश के महामंत्री चिरंजीव चैरसिया ने कहा कि केंद्र सरकार चैतरफा उपलब्धियों से हताश कांग्रेस नागरिकता संशोधन कानून पर लोगों में भ्रम फैलाकर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। सरकार की संपत्तियों को नुकसान पहुंचा रही है।श्री चैरसिया, रविवार को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर गोरक्ष नगर मंडल के गोरखनगर स्थित जेपी सनराइज स्कूल में सेक्टर संयोजको तथा प्रमुख कार्यकर्ताओं की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के जरिये भाजपा सरकार निर्वासित जीवन बिता रहे शरणार्थियों को नागरिकता दे रही है। जबकि सपा-बसपा इस कानून की गलत व्याख्या कर भ्रम फैला रही है। लिहाजा कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर जाकर लोगों से मिलकर इस भ्रम को दूर कर विरोधियों की पोल खोलनी होगी। कार्यशाला में मंडल संयोजक वीरेंद्र नाथ पांडे ने वृत्त निवेदन किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सतसुत व संचालन अजय ओझा ने किया। इस मौके पर डा. गिरजेश दत्त पाण्डेय, वरुण चैरसिया , मीडिया प्रभारी बृजेश मणि मिश्र, अर्चना सिंह ,मुरली मनोहर चैरसिया, वीर सिंह सोनकर, दीपक चैहान ,नितिन सोनकर, विनय राय, अंकित पाण्डेय, अरविंद मौर्य ,डीएन मिश्र आदि प्रमुख थे। इससे पहले मंडल में प्रथम आगमन पर महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता का कार्यकर्ताओं ने फूल माला तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
भाजपा की उपलब्धियों से हताश कांग्रेस फैला रही भ्रम रू चिरंजीव