प्लास्टिक पर लगाम को सड़क पर उतरे अधिकारी
गोरखपुर। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक को नकारने का संदेश देने के लिए शुक्रवार को अधिकारी सड़क पर उतरे। नगर निगम से महारैली निकाली गई जो मुख्य चैराहों से होकर गुजरी। अधिकारियों ने लोगों से अपील किया कि वे शहर को साफ रखने तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम से कम करने में सहयोग करें। महारैली के पूर्व टाउनहाल पर आयोजित कार्यक्रम में महापौर सीताराम जायसवाल ने कहा कि प्लास्टिक के इस्तेमाल से पानी, मिटी व हवा में प्रदूषण बढ़ रहा है। पशु प्लास्टिक खाकर असमय मौत के मुंह में समा जा रहे हैं । कुछ दिन पहले ही तीन पशुओं के पेट से पोस्टमार्टम के बाद 30 किलोग्राम पालीथिन निकाला गया था। महापौर ने लोगों से अपील किया कि वे झोला का प्रयोग करना शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि पहले लोग झोला-गमछा लेकर बाजार जाते थे और खरीदारी करते थे। भारत में पर्यावरण संरक्षण की परम्परा पुरानी है। दूसरे देश इसे अपना कर पर्यावरण का संरक्षण कर रहे हैं। मंडलायुक्त जयंत नार्लीकर ने कहा कि प्लास्टिक मानवता का दुश्मन है। इससे न सिर्फ वातावरण पर विपरीत प्रभाव पड़ता है वरन इसका इस्तेमाल करने वाले बीमार भी रहते हैं। सभी को प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संकल्प लेना चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पाण्डियन ने कहा कि प्लास्टिक के प्रयोग से नालियां जाम हो जाती हैं। जिससे मच्छरों का प्रकोप ज्यादा रहता है। उन्होंने लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया। बदलाव के लिए लोगों को टोकें, प्रेरित करें रू नगर आयुक्त रू नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि बदलाव लाने में सभी का सहयोग जरूरी है। लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संकल्प तो लेना ही होगा साथ ही जो लोग इसका प्रयोग कर रहे हैं, उन्हें टोकना होगा। झोले का उपयोग करने के लिए लोगों को प्रेरित भी करना होगा। सामूहिक रूप से किये गये प्रयास से जल्द सफलता हासिल होगी। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के उपयोग से कई समस्याएं पैदा हो रही हैं। इससे स्वच्छता अभियान पर भी प्रभाव पड़ रहा है।अब कहने का नहीं, करने का वक्त रू किन्नर किरन रू जागरूकता महारैली में मंलामुखी समाज की भी सहभागिता रही। किन्नर गुरू बरखा के नेतृत्व में उनके शिष्यों ने लोगों को प्लास्टिक के खतरों से आगाह किया। शिष्य किरन ने कहा कि खाद्य पदार्थो के साथ पालीथिन पशुओं के पेट में पहुंच जा रहा है जिससे उनकी असमय मृत्यु हो रही है। नालियां चोक होने से जलजमाव की समस्या पैदा हो रही है। साथ ही बीमारियां भी बढ़ रही हैं। पालीथिन हर स्तर पर पर्यावरण के लिए खतरा बन रही है। पालीथिन का प्रयोग न करने का फैसला लेना सभी के हित में है।
अंजली, तब्बू, रजनी, नीतू, मोहिनी, सोनाक्षी व अंगिता भी महारैली में शामिल हुई।महापौर ने अधिकारियों को भेंट किया झोला रू महारैली के समापन के बाद महापौर कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त कार्याक्रम में महापौर व नगर आयुक्त ने सभी अधिकारियों जूट का झोला भेंट किया। महापौर ने अधिकारियों से अपेक्षा करते हुए कहा कि आप सभी अपने-अपने स्तर पर स्वच्छता अपनाने तथा प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। यहां-यहां से होकर गुजरी महारैली रू महारैली नगर निगम परिसर से निकली।
टाउनहाल पर कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। महारैली अग्रसेन तिराहा, बैंक रोड, विजय चैराहा, गणोश चैक, इंदिरा तिराहा होते हुए वापस नगर निगम पहुंच कर समाप्त हुई। ये अधिकारी रहे शामिल रू रैली में महापौर सीताराम जायसवाल, मंडलायुक्त जयंत नार्लीकर, जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पाण्डियन, एडीजी जय नारायण सिंह, एसएसपी डा. सुनील गुप्ता, नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह, सीएमओ डा. एसके तिवारी, अपर नगर आयुक्त प्रथम डीके सिन्हा, अपर नगर आयुक्त द्वितीय अनिल सिंह, उप नगर आयुक्त अवनींद्र सिंह, सहायक नगर आयुक्त संजय शुक्ला, प्रो. विनीता पाठक, मुख्य अभियंता सुरेश चंद, नगर स्वास्य अधिकारी डा. मुकेश रस्तोगी, समाजसेवी शांति समेत अन्य अधिकारी शामिल रहे।
प्लास्टिक पर लगाम को सड़क पर उतरे अधिकारी